{"_id":"594181ae4f1c1bf96f8b458e","slug":"151497465262-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के आदेश पर पांच लोगों पर जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत के आदेश पर पांच लोगों पर जालसाजी का केस
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर पांच लोगों पर जालसाजी का केस
पहले बेंची जमीन को दोबारा दूसरे के नाम कर दिया बैनामा
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज (गोंडा)। शाहजोत गांव में एक व्यक्ति ने पहले से बेंची जमीन को कुटरचित दस्तावेज तैयार करके दोबारा दो महिलाओं के नाम से बैनामा कर दिया। इस मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर बुधवार को कोतवाली करनैलगंज में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के शाहजोत गांव के रहने वाले रामधीरज ने कोतवाली करनैलगंज में अदालत के आदेश पर बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपने गांव के रहने वाले बाबूलाल से 7 मई 2015 को दो लाख रुपए देकर जमीन का बैनामा लिया था। इसके बाद से उस जमीन पर वह काबिज था। मगर जमीन को हड़पने की नीयत से बाबूलाल ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करवाकर रामदुलारी व समरता के नाम से उसी मजीन का दोबारा बैनामा कर दिया। जिसमें रामदेव व नकछेद गवाह हैं। इस मामले में रामधीरज ने बुधवार को कोतवाली करनैलगंज में बाबूलाल, रामदुलारी, समरता, नकछेद व रामदेव निवासी शाहजोत के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।