फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाढ पीड़ितों के दर्द दूर करने पहुंचे सीएम, वितरित की राहत सामग्री

बाढ पीड़ितों के दर्द दूर करने पहुंचे सीएम, वितरित की राहत सामग्री

Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाढ पीड़ितों के दर्द दूर करने पहुंचे सीएम, वितरित की राहत सामग्री
बाढ़ संकट का स्थायी समाधान होगा : योगी
विज्ञापन


गोंडा। बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार पाल्हापुर बाढ़ राहत केन्द्र पर पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर के पीड़ितों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया बाढ़ संकट से निपटने के लिए स्थायी समाधान किया जाएगा।

35 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का किट दिया और जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि हर पीड़ित को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। कहा कि हर पीड़ित तक राहत पहुंचाना सरकार का धर्म है। सीएम ने प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरण के किट की व्यवस्था को सराहा और कहा कि आपदा में सभी को पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब दो बजे पाल्हापुर बाढ़ राहत केन्द्र पहुंचे। उन्होंने राहत सामग्री की व्यवस्था को देखा। शिविरों का निरीक्षण किया। कहा कि राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया कि अब बाढ़ की समस्या को दूर करने के लिए कार्य किया जाएगा। बरसात के बाद बाढ़ के संकट को दूर करने के लिए सरकार स्थायी निदान करेगी।

मुख्यमंत्री का विशेष जोर राहत पर रहा और इसके लिए प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों को कई बार प्रेरित किया। यह भी कहा कि अभी तक जनप्रतिनिधियों ने अच्छा कार्य किया है। दूसरी बार पाल्हापुर आकर मुख्यमंत्री के राहत सामग्री वितरण करने और व्यवस्था का निरीक्षण करने से उन्होंने अलग छाप छोड़ी है।

इस दौरान विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला, प्रेम नरायन पांडे, प्रतीक भूषण शरण सिंह, बावन सिंह, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, शारदाकांत पांडे, अशोक सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, आयुक्त सुधेश कुमार ओझा, जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, डीआईजी अनिल कुमार राय, एसपी लल्लन सिंह समेत आदि अधिकारी व जनप्रतिनिध रहे।

आज तरबगंज आ सकते हैं सीएम

करनैलगंज में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तरबगंज के बाढ़ पीड़ितों को भी राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया। कहाकि वहां भी ऐसे ही राहत सामग्री पीड़ितों को दी जाए।

बोले कि वे शनिवार को तरबगंज भी जा सकते हैं। वहां के पीड़ितों की भी जानकारी करेंगे। प्रशासन को इसी बात से संकेत दिया कि हर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की सहायता बड़े पैमाने पर किया जाए। इससे वहां मौजूद बाढ़ पीड़ितों में खुशी दिखी।

नहीं झेलना पड़ेगा बाढ़ का दंश

पाल्हापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों को राहत सामग्री देने और युद्धस्तर पर राहत का कार्य जारी रखने के निर्देश दिया। तटबंध के बार-बार कटने और सैकड़ों गांवों में बाढ़ की समस्या से स्थायी निदान देने के लिए मुख्यमंत्री के वायदे ने पीड़ितों को बड़ी राहत दी है।

सीएम ने कहा कि हर बार कछार के लोगों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। इसका ठोस व स्थायी समाधान किया जाएगा। बरसात खत्म होते ही हर कीमत पर बांध का निर्माण कराकर बाढ़ से मुक्ति दिलाई जाएगी, जिससे यह समस्या बार-बार न उठानी पड़े।

अपने संक्षिप्त भाषण के बाद वह राहत केंद्र में गए और पीड़ितों के दर्द को सुना और उन्हें राहत सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया, सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, कटरा के विधायक बावन सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय, जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, एसपी लल्लन सिंह सहित आला अधिकारी उपस्थित रहे।

राहत वितरण से संतुष्ट दिखे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंखों में बाढ पीडितों के दर्द की चिंता दिख रही थी। पीड़ितों को संबोधित करते हुए कई बार राहत के लिए लोगों को प्रेरित किया और वितरण की सराहना करके उत्साह बढ़ाया।


साफ झलक रहा था कि पीड़ितों की समस्या को लेकर उनकी आंखों में कितना दर्द समाया है। करनैलगंज में भले ही थे, लेकिन हर तरफ की समस्या पर उनकी निगाहें टिकी थीं। तरबगंज क्षेत्र के पीडितों का भी ध्यान रखा और राहत देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed