फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Tue, 29 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
विज्ञापन

परसपुर(गोंडा)। बाढ़ दैवी आपदा है, जो भी राहत सामग्री सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जा रही है। वह बगैर भेदभाव के समस्त बाढ़ पीड़ितों को मिलना चाहिए। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी एक बार फिर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घूम कर यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी पीड़ित सरकारी सहायता से वंचित न होने पाये। अन्यथा जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह बात सोमवार को बाढ़ राहत केंद्र भौरीगंज में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने कही। मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बाढ़ राहत केंद्र भौरीगंज में ग्राम पंचायत चरसड़ी के 55 बाढ़ पीड़ितों में से 35 को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। विदित हो की बाढ़ राहत केंद्र भौरीगंज में इस वक्त चार केंद्र भौरीगंज, शाहपुर, चरसड़ी तथा बाढ़ राहत केंद्र भटपुरवा भी संचालित हो रहा है। नायब तहसीलदार श्यामकुमार ने बताया कि बाढ़ राहत किट में 10 किलोग्राम आंटा, 10 किलोग्राम चावल, 2 किलो अरहर दाल, 2 किलो चना, 10 किलो आलू, 1 लीटर रिफाइंड तेल, 250 ग्राम पिसी हल्दी, 250 ग्राम पिसी धनिया, 250 ग्राम पिसा मिर्चा, 1 पैकेट मोमबत्ती, 1 पैकेट माचिस तथा 10 पैकेट बिस्किट रहता है। साथ ही 5 किलो लइया तथा क्लोरीन टेबलेट भी वितरित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, डीएम जेबी सिंह, एडीएम रत्नाकर मिश्रा, सीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव, सीआरओ अरुण कुमार शुक्ला, एडिशनल एसपी हृदेशकुमार, एसडीएम कर्नलगंज अर्चना वर्मा, एडी बेसिक एमपी सिंह तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री व कई ग्रामों के प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed