फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डेढ़ सौ हेक्टेयर गन्ने को सर्वेयर ने बना दिया 300 हेक्टेयर का फर्जी सट्टा

डेढ़ सौ हेक्टेयर गन्ने को सर्वेयर ने बना दिया 300 हेक्टेयर का फर्जी सट्टा

Fri, 23 Jun 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ सौ हेक्टेयर गन्ने को सर्वेयर ने बना दिया 300 हेक्टेयर का फर्जी सट्टा
डेढ़ सौ हेक्टेयर गन्ने को सर्वेयर ने दिखाया 300 हेक्टेयर
विज्ञापन

जांच में सही मिला मामला, सर्वेयर की संविदा समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
तरबगंज/गोंडा। क्षेत्र के साकीपुर गांव में मसौधा चीनी मिल के सर्वेयर ने कुछ किसानों के नाम करीब डेढ़ सौ हेक्टेयर गन्ने के सर्वे में क्षेत्रफल बढ़ाकर 300 हेक्टेयर का फर्जी सट्टा बना दिया। शिकायत के आधार पर जब मिल के अफसरों ने गोपनीय जांच कराई तो सर्वेयर बना संविदा कर्मी का कारनामा सामने आया। मिल प्रबंधन ने सर्वेयर की संविदा समाप्त कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी है।
फैजाबाद के मसौधा चीनी मिल को गोंडा जिले के नवाबगंज ब्लाक के कुछ क्षेत्र में गन्ना आवंटित है। आवंटित गन्ना क्रय केन्द्र साकीपुर क्षेत्र के दत्तनगर गांव के किसानों की डेढ़ सौ हेक्टेयर भूमि पर मिल के गन्ना सर्वेयर संविदा कर्मी ने 300 हेक्टेयर गन्ने की फसल की फर्जी पड़ताल कर दी। इस बात का खुलासा मिल के गन्ना सलाहकार की गोपनीय जांच में इसका खुलासा हुआ है। मसौधा चीनी मिल के उप गन्ना प्रबंधक हेमंत सिंह ने बताया कि मसौधा मिल को आवंटित गन्ना क्त्रस्य केंद्र साकीपुर क्षेत्र के दत्तनगर गांव में मिल के संविदाकर्मी रोहित मिश्रा निवासी माझा तरहर कोतवाली देहात को माह जून में गन्ना सर्वे के लिए लगाया गया था। उप गन्ना प्रबन्धक के मुताबिक दत्तनगर गांव के सभी गन्ना किसानों की कुल डेढ़ सौ हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की फसल लगी है। लेकिन संविदा कर्मी ने गांव के गन्ना किसानों गन्ने की कुल फसल डेढ़ हेक्टेयर के स्थान पर उसे कागजों (गन्ना सट्टा) में 300 हेक्टेयर दर्शा दिया। उन्होंने बताया कि जानकारी होने पर मिल के गन्ना सलाहकार जीआईडी पांडेय ने गोपनीय जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ। गन्ना सलाहकार की रिपोर्ट पर मिल के यूनिट हेड एसपी अग्रवाल ने संविदा कर्मी रोहित मिश्रा की संविदा समाप्त कर दी। गन्ना सलाहकार जीआईडी पांडेय ने थाना नवाबगंज में संविदाकर्मी के खिलाफ जालसाजी की तहरीर दी है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
गन्ना माफिया से जुड़े हो सकते हैं तार
गन्ना सर्वे में सट्टा का फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारी से गन्ना माफिया से तार जुड़े हो सकते हैं। गन्ना किसान की आड़ में कुछ गन्ना माफिया सक्रिय हैं। इनके पास गन्ना भले ही कम बोया हो लेकिन यह छोटे व परेशान गन्ना किसानों का गन्ना औने पौने कीमत पर खरीदने के लिए आज से गन्ना पर्ची की फसल तैयार करने में लगे हैं। पुलिस की जांच में गन्ना सर्वेयर रोहित मिश्रा के गन्ना माफियाओं के कनेक्शन का भी खुलासा हो सकता है। बताया जाता है कि तरबगंज के माझा क्षेत्र में कुछ दबंग किस्म के लोग पहले किसानों से गन्ना व चीनी मिल के समानांतर गन्ना खरीद के लिए कांटे लगाते थे। लेकिन अब गन्ना माफियाओं ने फर्जी सट्टा बनवा कर गन्ने के बजाए गन्ने के पर्ची की खेती शुरू कर दी है। ताकि उनके नाम से अधिक से अधिक पर्ची रिलीज हो सके। अधिक पर्ची मिलने से यह किसान परेशान गन्ना किसानों के गन्ने को आधे कीमत पर खरीद कर बड़ा धन बटोरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
गन्ना सर्वे के दौरान फर्जी सट्टा बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। गन्ने का सर्वे जीएस सिस्टम से किया जा रहा है। सर्वे में यदि कोई भी कर्मचारी अधिकारी नियमों से खिलवाड़ किया तो उसे बख्शा नही जाएगा। गन्ना निरीक्षकों को मानीटरिंग के निर्देश दिये गये हैं।
-पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed