फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   141 railway passengers caught without tickets, 85 thousand recovered fine

बिना टिकट पकड़ गए 141 रेल यात्री, 85 हजार वसूला जुर्माना

Thu, 16 Jan 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
141 railway passengers caught without tickets, 85 thousand recovered fine
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन की मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने ट्रेनों में बिना टिकट व अनियमित ढंग से यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के मंडल के सभी टिकट चेकिंग कर्मियों को आदेश दिए हैं। गुरुवार को अभियान के दौरान गोंडा की चेकिंग टीम ने 141 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर सीनियर डीसीएम अंबर प्रताप सिंह ने सभी स्टेशनों पर टिकट चेकिंग दस्ता गठित किया है। उन्होंने समस्त चेकिंग दस्ते को नियमित चेकिंग के निर्देश दिए है। इसी के अनुपालन में गुरुवार को ट्रेनों में चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुुमार ने बताया कि गुरुवार को उनके नेतृत्व में टिकट चेकिंग टीम ने गोंडा और लखनऊ के बीच इंटरसिटी व बरौनी एक्सप्रेस समेत ट्रेनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करते समय 141 यात्रियों को पकड़ा है। क्षेत्री प्रबंधक ने बताया कि पकड़े गए यात्रियों से 85715 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिंग टीम में डीसीआई विशाल श्रीवास्तव, आरपीएफ निरीक्षक प्रवीण कुमार व प्लेटफार्म इंस्पेक्टर केएल यादव समेत दर्जनों टीटीई व आरपीएफ जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed