फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   14 thousand children started getting mid-day meal

14 हजार बच्चों को मिलने लगा मिड डे मील

Fri, 09 Aug 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
14 thousand children started getting mid-day meal
14 हजार बच्चों को मिलने लगा मिड-डे-मील
विज्ञापन

रगड़गंज (गोंडा)। अमर उजाला में खबर छपने के बाद बेलसर के 185 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड योजना के तहत तीन से छह वर्ष के बच्चों को मिड-डे-मील मिलने लगा। सीडीपीओ बेलसर ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों को भोजन उपलब्ध करा कर मोबाइल ऐप में फोटो अपलोड करने के निर्देश दिये है।

अमर उजाला ने एक अगस्त के अंक में ‘आंगनबाड़ी केंद्रों से रोजाना भूखे लौट रहे 14000 बच्चे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद बेलसर के 165 आंगनबाड़ी व 20 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन दिया जाने लगा। सीडीपीओ बेलसर वंदना ने बताया कि मार्च माह में हॉट कुक्ड योजना के तहत खाते में पैसा आया था। फिर चुनाव आचार संहिता लागू हो गई और उसके बाद प्राइमरी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश हो गया जिससे आंगनबाड़ी के बच्चों को भोजन नहीं मिल पाया। जुलाई में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व प्राइमरी के शिक्षकों से बात करके भोजन बनवाने के निर्देश दिए गए थे। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिस पर बच्चो का खाना खाते हुए फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए है, लापरवाही करने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस निर्देश के बाद प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए लिए भोजन बनने लगा और प्राइमरी के बच्चों के साथ आंगनबाड़ी के बच्चों को भी भोजन दिया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed