फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   भ ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ शासन को भेजें चार्जशीट

भ ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ शासन को भेजें चार्जशीट

Tue, 12 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
भ ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ शासन को भेजें चार्जशीट
भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ शासन को भेजें चार्जशीट
विज्ञापन

आयुक्त ने बिजली और सिंचाई के अधीक्षण अभियंताओं को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। विकास कार्यक्रमों की मण्डलीय समीक्षा बैठक मंगलवार को स्वच्छता शपथ समारोह के साथ शुरू हुई। बैठक में आयुक्त देवीपाटन मण्डल एसवीएस रंगाराव ने जिलाधिकारियों से कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर जल्द से जल्द शासन को भेजें।

विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास में आ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अब तक दोषी पाए गए अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए तत्काल शासन को चार्जशीट के साथ फाइल भेज दें तथा आने वाली शिकायतों की विधिवत जांच कराएं जिससे पात्रों को ही सरकार की मंशानुसार लाभान्वित किया जा सके। इसके अलावा गोंडा के विकासखण्ड परसपुर बेलईनाला पुल की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द से शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में आयुक्त ने भूमाफियाओं के खिलाफ अब तक की गई कार्यवाही तथा आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा की जिसमें मण्डल की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने एडी हेल्थि को निर्देश दिए कि अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा छोटी-छोटी पर्ची पर बाहर से दवाएं लिखी जा रहीं हैं। ऐसे डाक्टरों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही की जाय। आयुक्त ने मण्डल में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सरकारी सम्पत्तियों का ब्योरा एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश सभी डीएम को दिए हैं। मनरेगा की समीक्षा के दौरान भुगतान में जनपद गोंडा, मानव दिवस सृजन में बलरामपुर तथा महिलाओं को रोजगार देने में बहराइच व गोंडा पीछे रहे। पेयजल योजनाओं में अधीक्षण अभियन्ता को योजनाओं के निर्माण की धीमी प्रगति तथा पाइप्ड पेयजल योजनाओं के निर्माण के दौरान सड़क खोदकर छोड़ देने की शिकायत पर आयुक्त ने कड़ी फटकार लगाई। पूरे मण्डल में मरम्मत व रिबोर कराए जाने योग्य हैण्डपम्पों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। गन्ना भुगतान की समीक्षा के दौरान सबसे ज्यादा भुगतान बजाज चीनी मिल कुन्दुरखी का बकाया पाया गया। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान डीएम श्रावस्ती ने बताया कि श्रावस्ती में विद्युत आपूर्ति तथा ट्रान्सफार्मर रिप्लेसमेन्ट की स्थिति सबसे खराब पाई गई। आयुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत से जवाब तलब करते हुए सुधार न होने पर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी है। प्रभारी डीएम गोंडा दिव्या मित्तल ने बताया कि गोंडा में विद्युतीकरण कार्य बेहद धीमा कराया जा रहा है। इस पर आयुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता को स्वयं मानीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान डीआईजी अनिल कुमार राय, डीएम बहराइच अजयदीप सिंह, डीएम श्रावस्ती दीपक मीणा, डीएम बलरामपुर राकेश मिश्र, प्रभारी डीएम गोण्डा दिव्या मित्तल, संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल, एसपी गोण्डा उमेश कुमार सिंह सहित बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के एसपी तथा अन्य मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed