फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलने की सीख

स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलने की सीख

Mon, 11 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलने की सीख
गरीबी और जातिवाद से लड़ने का संकल्प लें युवा : बृजभूषण
विज्ञापन

संगोष्ठी में सांसद ने स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। युवाओं में अनुशासन जरूरी है। युवा शक्ति से ही देश विश्व गुरु बन सकता है। आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो मे 125 साल पहले आयोजित विश्व धर्म संसद में भारत का नाम पूरे विश्व मे लहराया था। उक्त बातें सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को नंदिनी नगर महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित संकल्प संगोष्ठी में कही।

नंदिनी नगर महाविद्यालय में संकल्प संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय की तरफ से आयोजित किया गया। इस संगोष्ठी को स्वामी विवेकानंद द्वारा आज ही के दिन 11 सितंबर 1893 को शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में देश का परचम लहराने के लिए जाना जाता है। सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया। कहा कि आज कल युवाओं को स्वामी विवेकानंद से सीख लेनी चाहिए। स्वामी जी ने 125 साल पहले अमेरिका के शिकागो शहर मे आयोजित विश्व धर्म संसद मे हिन्दुस्तान का सिर अपने संबोधन से सर ऊंचा कर दिया था। इस संगोष्ठी में आये सभी युवा आज शपथ लें स्वच्छता, गरीबी, सांप्रदायिकता, जातिवाद, भ्रष्टाचार व आतंकवाद को जड़ से मिटाने का। संकल्प लें इन छह बुराईयों को दूर करके ही हम हिंदुस्तान को विश्व का सिरमौर बना सकते हैं। उपस्थित सभी लोगों को उन्होंने बेहतरीन करने व शिक्षकों का सम्मान करने की शपथ भी दिलायी। इस संगोष्ठी को राम मणि पांडेय, रामबिहारी मिश्र ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन महाविद्यालय के अंग्रेजी के प्रोफेसर डा देवानंद तिवारी ने किया। इस संगोष्ठी मे गोंडा, श्रावस्ती सहित मंडल के विभिन्न संस्थानों के बच्चों ने भाग लिया। संगोष्ठी में इन्द्र पाल सिंह, डॉ. सत्येन्दर सिंह, डॉ. राजेश सिंह, रामकृपाल सिंह, सुनील तिहारी, अजय मिश्रा, सुल्तान सिंह, पंकज सिंह, बब्बन यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed