फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   13 houses burned to the fire

आग लगने से 13 मकान जले

Mon, 09 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 09 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
13 houses burned to the fire
अाग से जले घर - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग गांवों में अज्ञात कारणों से आग लगने से 13 लोगों के आशियाने जल गए। आग से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल गांव के रहने वाले भगवानदीन के घर में सोमवार की भोर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आकर पड़ोस के सहजराम, सुंदरलाल, जगदंबा प्रसाद व राजू तिवारी के घर व इनमें रखा सामान जल गया।
विज्ञापन


अगिभनशमन दल ने ग्रामीणों संग मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय गांव के सुंदरलाल व बड़के ईंट गिरने से घायल हो गए। ग्राम प्रधान अन्नू देवी ने बताया कि आग से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के ठकुरापुर गांव में रविवार की रात अज्ञात कारणों से छबीले के छप्पर के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पड़ोस रेशमलाल, श्यामलाल व जीतन के घर व सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रमकला ने बताया कि आग से एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं, करनैलगंज क्षेत्र के बसेरिया गांव के मजरा टेपरा पुरवा में रविवार की रात अचानक लगी आग से दुखू, विनोद, जंगली व रमेश के छप्पर के घर जलकर राख हो गए।

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। एसडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ितों को सहायता दिलाई जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed