फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   13.86 crore sent to the account of parents of 1.26 lakh students

1.26 लाख छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेजे 13.86 करोड

Sun, 07 Nov 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
13.86 crore sent to the account of parents of 1.26 lakh students
गोंडा। बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 26 हजार 87 बच्चों के अभिभावकों के खातों में 13 करोड़ 86 लाख 95 हजार 700 रुपये भेजे गए हैं। इस धनराशि से अभिभावक बच्चों के लिए यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे और बैग खरीदेंगे।
विज्ञापन

अभी तक ठेकेदारों के माध्यम से सामग्री दी जाती थी। इस बार शासन ने नई व्यवस्था दी है। जिले के 3100 स्कूलों में पढ़ने वाले 3.80 लाख बच्चों के अभिभावकों को इस योजना का लाभ मिलना है।
विज्ञापन

प्रत्येक छात्रों के लिए अभिभावकों को 1100 रूपये दिये जाने हैं, जिसमें पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले के अभिभावकों के खाते में 41 करोड़ 80 लाख रूपये जाने हैं, अब शेष अभिभावकों के खातों में भी इसी महीने तक धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते शैक्षिक सत्र 2021-22 में स्कूल तो खुले थे, लेकिन बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा था। एक सितंबर से बच्चों का स्कूल आना शुरू हुआ है। इसलिए अभी तक ड्रेस आदि की खरीद या वितरण नहीं हो सकी है।
गुणवत्ता को लेकर और समय से ड्रेस वितरण न होने से सवाल उठते थे। इससे बचने के लिए सरकार ने चुनावी साल में यह नया तरीका निकाला है। सभी के खातों की फीडिंग नहीं हो पाई है, फिर भी जिले में डीबीटी के माध्यम से हो रही फीडिंग में एक लाख 26 हजार 87 अभिभावकों के खातों में बजट भेजे जाने की कार्रवाई पूरी हो गई है। पहले चरण में 13 करोड़ 86 लाख 95 हजार 700 रुपये भेज दिए गए हैं।
जिला समन्वयक विनोद जायसवाल ने बताया कि अन्य अभिभावकों की फीडिंग का कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। बीएसए जय प्रताप सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि अभियान चलाकर प्रक्रिया पूरी कर लें। ठंड से पहले बच्चों को स्वेटर आदि की व्यवस्था उनके अभिभावक कर सकें।
विभाग ने बच्चों की सामग्री के लिए अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजनी शुरू कर दी है। अब उन्हें ही सामग्री लेनी है। नई व्यवस्था के तहत एक बच्चे को 1100 रुपये मिलेंगे। इसमें 600 रुपये यूनिफॉर्म, 200 रुपये स्वेटर, 125 रुपये जूते-मोजे और 175 रुपये स्कूल बैग के लिए शामिल हैं।

इस धनराशि से उन्हें सामग्री लेना है। बच्चों को स्वेटर, ड्रेस और जूते मोजे में बैग के साथ ही स्कूल भेजना है। अभिभावकों की ओर से विभाग से मिली धनराशि कम बताई जा रही है। बाजार मूल्य के आधार पर धनराशि न मिलने से उनके सामने समस्या है। पहले ठेकेदार एकमुश्त खरीद करते थे तो सामग्री सस्ते में मिल जाते थे। अब खरीद में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed