{"_id":"5c718011bdec22128b55a14d","slug":"121550942225-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी रोप लाइट से शहर तिरंगे के रंग से होगा रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी रोप लाइट से शहर तिरंगे के रंग से होगा रोशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलईडी लाइट से शहर होगा रोशन
गोंडा। शहर के सभी हाईमास्ट पोल पर एलईडी रोप लाइट से तिरंगे की रोशनी फैलाने की मुहिम नपाप ने शुरू किया है। शहर के तीन पोल पर लाइट लगाकर इसकी शुरुआत की गई है।
एलईडी रोप लाइड़ तिरंगे रंग का होगा और हर शाम देशभक्ति के जज्बे को दिलों में रोशन किए रहेगा। नपाप के लोगों को यह सौगात देते हुए पुलवामा में शहीद हुए जवानों को नपाप ने सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
नपाप अध्यक्ष उज्मा राशिद ने शहर के सभी हाईमास्ट के खम्भों पर तिरंगे के रंग की एलईडी रोप लाइट लगाने का आदेश जारी किया है। तीन खम्भों पर लाइट लगाकर नपाप ने इसकी शुरुआत भी कर दी है।
विज्ञापन
लोगों में देश प्रेम की भावना जगाने के लिए नपाप अध्यक्ष ने छोटी पर प्रशंसनीय पहल की है।शहर में लगे सभी हाईमास्ट और मिनी हाईमास्ट अब दूधिया रोशनी के साथ तिरंगे के रंग की रोशनी से अपनी छटा बिखेरते नजर आएंगे।
इसके लिए नपाप के प्रकाश अनुभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नपाप अध्यक्ष ने युवाओं में देश प्रेम की अलख जगाने के लिए छोटा लेकिन सराहनीय प्रयास किया है। लोगों ने इस फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस फैसले का अच्छा असर पड़ेगा।
पूर्व चेयरमैन और वर्तमान अध्यक्ष के पिता कमरुद्दीन ने बताया कि नपाप अध्यक्ष के इस फैसले को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्य शुरू हो चुका है।
जल्द ही सभी खम्भों पर एलईडी लाइट रौशन होंगी। कहा कि सभी 54 मिनी हाईमास्ट और 180 स्ट्रीट लाइट तिरंगे रंग की रोशनी से शहर में देशप्रेम की नई इबादत लिखने में मददगार साबित होंगे।