फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दो ग्राम प्रधान,दो बीडीसी व 118 सदस्यों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी

दो ग्राम प्रधान,दो बीडीसी व 118 सदस्यों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Wed, 01 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
दो ग्राम प्रधान,दो बीडीसी व 118 सदस्यों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी
आठ को नामांकन 17 अगस्त को होगा मतदान
विज्ञापन


गोंडा। जिले के दो ग्राम पंचायतों के प्रधान पद ,दो ब्लाकों के दो क्षेत्र पंचायत सदस्य व 70 ग्राम पंचायतों में कुल 118 सदस्यों के उपचुनाव के लिए बुधवार को जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर दी है। उप चुनाव के लिए आठ अगस्त को नामांकन व 17 अगस्त को मतदान होगा।
ग्राम पंचायतों में कहीं पर कोर्ट में मामला चलने तो कहीं पर किसी सदस्य की मौत हो जाने के बाद से उक्त पद रिक्त हो गये थे। ग्राम पंचायतों की बैठक के लिए सभी पदाधिकारियों का कोरम पूरा होना जरूरी होता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अधिकारी कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव ने जिले के वजीरगंज के ग्राम पंचायत परसिया के ग्राम प्रधान व यहां के 13 सदस्यों , परसपुर के ग्राम पंचायत करनपुर के ग्राम प्रधान पद, हलधरमऊ के दो क्षेत्र पंचायत क्रमश: बम्डेरा व सिकरी के सदस्य पद व अलग 70 ग्राम पंचायतों के 118 सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ब्लाकों पर इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई है। चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सूचना देकर जरूरी निर्देश दे दिया है। सभी चुनाव एक साथ सभी संबंधित ब्लाक व ग्राम पंचायतों में कराएं जाएंगे।

अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम को सभी तहसीलों व ब्लाक मुख्यालयों में चस्पा करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों व सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती के लिए विभागों से अधिकारियों की लिस्ट तलब की है।

यह है चुनाव का कार्यक्रम
आठ अगस्त को सुबह 10 से 04 बजे तक नामांकन होगा। 9 अगस्त को 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 अगस्त को 10 से 03 बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने का समय होगा। 10 अगस्त को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह् आवंटित किया जाएगा।


17 अगस्त को सभी निर्धारित मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। 20 अगस्त को सुबह 08 से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी उसके फौरन बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed