फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बंद मिले स्कूल तो कहीं गायब रहे शिक्षक

बंद मिले स्कूल तो कहीं गायब रहे शिक्षक

Tue, 12 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बंद मिले स्कूल तो कहीं गायब रहे शिक्षक
बंद मिले स्कूल तो कहीं नदारद रहे शिक्षक
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
परसपुर (गोंडा)। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा ने सोमवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें कई विद्यालय बंद मिले और अध्यापक अनुपिस्थत रहे।

उन्होंने बताया कि सुसुंडा विद्यालय का भौतिक प्रवेश देखने से लगा कि यह विद्यालय कभी कभार ही संचालित होता है। यहां प्रधानाध्यपाक सुरेंद्र सिंह व सहायक अध्यपक रामरंग की तैनाती है। उन्होंने बताया कि यहां कार्यरत दोनों अध्यापकों के निलंबन की कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया है। ग्राम लोहंगपुर के सहजौरा प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान 43 के सापेक्ष 14 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस विद्यालय में मीरा मिश्रा व राजेशकुमारी शिक्षामित्र से समायोजित अध्यापक है। निरीक्षण के दौरान मीरा मिश्रा उपस्थित थी। वहीं राजेश कुमारी 5 सितम्बर से विद्यालय में अनुपस्थित हैं। सहायक अध्यापिका बिन्नी यादव ने सीसीएल अवकाश प्रार्थना पत्र बीआरसी पर दिया था। जिसे रदद् कर दिया गया है। तथा विद्यालय में उपस्थित होने की सख्त हिदायत दी गयी है। एमडीएम न बनने की दशा में उपस्थित ग्राम प्रधान पंकज पांडेय को बच्चों के मध्याह्न भोजन बनवाने के लिये कहा है। प्राथमिक विद्यालय हरदीटांड़ का निरीक्षण किया। यहां खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से शब्दों के मायने मतलब, महीनों के नाम आदि लिखवा कर शिक्षा गुणवत्ता की हकीकत परखी। तक़रीबन 20 मिनट तक अध्यापन कार्य भी किया। उन्होंने बताया कि यहां नामांकित 87 के सापेक्ष 46 बच्चे उपस्थित पंजिका में दर्ज मिले। 5 शिक्षकों के सापेक्ष 2 शिक्षक कार्यरत मिले। यहां इंद्रा सिंह समायोजित शिक्षामित्र अध्यापक हैं। जो 4 सितम्बर से अनुपस्थित हैं। यहां रईस आलम व विमला सिंह दो शिक्षामित्र विद्यालय में कार्यरत हैं। जो विद्यालय में पहुंचकर हस्ताक्षर कर समय से पहले चले गए। छात्रों का शैक्षिक स्तर संतोषजनक मिला। छात्रों की संख्या बढ़ाने को प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed