फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्वाट टीम ने पकड़ी शीशम के पेड़ की 24 बोटा लकड़ी

स्वाट टीम ने पकड़ी शीशम के पेड़ की 24 बोटा लकड़ी

Sat, 01 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
स्वाट टीम ने पकड़ी शीशम के पेड़ की 24 बोटा लकड़ी
स्वाट टीम ने पकड़ी शीशम की 24 बोटा लकड़ी
विज्ञापन

कटराबाजार (गोंडा)। हरा शीशम के पेड़ की 24 बोटा लकड़ियां बरामद कर स्वाट टीम के उपनिरिक्षक ने कटरा बाजार थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को थाने में दी गई तहरीर में उपनिरिक्षक स्वाट टीम विनोद कुमार गुप्ता ने कहा है कि शनिवार को वह हमराही के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की कटरा बाजार थाना क्षेत्र के असरना के मजरा तिवारी पुरवा में हरा शीशम का पेड़ काट जा रहा है। उसी सूचना पर मय हमराही के साथ मौके पर पहुंचे तो हरा शीशम के पेड़ की 24 वोटा लकड़ी कटी पड़ी थी। मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसने पूछने पर अपना नाम अजय सिंह निवासी नगवा कला कोतवाली करनैलगंज बताया। उसने अपने आप को ठेकेदार बताया और लकड़ी कटाने के संबंध में मांगने पर कोई कागजात नहीं दे पाया। जिससे लकड़ी को ट्रैक्टर ट्रॉली से उठवा कर थाने पर लाया गया। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि उपनिरिक्षक स्वाट टीम विनोद कुमार गुप्ता की तहरीर पर नगवा कला कोतवाली करनैलगंज निवासी अजय सिंह के खिलाफ ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर हरा शीशम का चौबीस वोटा लकड़ी बरामद कर ली गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed