{"_id":"5bb8ee81867a5514c8284020","slug":"111538846337-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में सगे भाइयों पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में सगे भाइयों पर फायरिंग
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमीन विवाद में सगे भाइयों को मारी गोली
गोंडा। रुकमंगदपुर कल्याणपुर के मजरा बनकटवा में आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मारी दी गई। गंभीररूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
मायाराम व कन्हैयालाल आपस में चचेरे भाई हैं दोनों लोगों के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आबादी की जमीन के विवाद में लेखपाल की नाप जोख के बाद भी सहमति नही बनी थी जिसे लेकर शनिवार की सुबह भी विवाद हो गया।
देखते ही देखते एक पक्ष ने छत से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरु कर दी। गोली लगने से कन्हैया लाल व बंशीधर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायलों के भाई राम किशुन पांडे की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मायाराम व नानमून के साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राम किशुन का आरोप है कि माया राम व नानमून उनकी पत्नी को घसीट रहे थे इसका विरोध करने पर माया राम ने अपने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया।
जिससे गोली लगने से उनके भाई 40 वर्षीय बंशीधर और 38 वर्षीय कन्हैया लाल घायल हो गए हैं। इसके अलावा उन्हें व उनकी पत्नी को भी पीटा है। उधर दूसरे पक्ष की उर्मिला पत्नी सीताराम ने भी आबादी की जमीन के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष पर घर पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने भी थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कौडिया रामाशंकर यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनो पक्ष में मारपीट के बाद घटना हुई है।