{"_id":"5b57631e4f1c1b51748b6d76","slug":"111532453662-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने छापेमारी कर गैर मान्यता के पांच विद्यालयों में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने छापेमारी कर गैर मान्यता के पांच विद्यालयों में जड़ा ताला
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीईओ ने छापेमारी कर पांच फर्जी स्कूलों में जड़ा ताला
गोंडा। जिले में बिना मान्यता के इस समय 450 स्कूल संचालित हो रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने नकेल कसते हुए सभी को नोटिस थमा दी है। चेतावनी जारी की गई है कि स्कूलों का संचालन तत्काल बंद कर दिए जाएं अन्यथा एक सप्ताह के अंदर सभी ऐसे स्कूलों में ताला लगवाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और एक-एक लाख का जुर्माना किया जाएगा।
इसी कड़ी में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने टीम बनाकर बिना मान्यता के संचालित पांच स्कूलों पर छापेमारी कर स्कूल बंद करवा दिया गया और वहां पढ़ रहे बच्चों को पास के मान्यता प्राप्त या परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराने को कहा है।
सोमवार को भी इटियाथोक ब्लॉक में बिना मान्यता के संचालित 27 स्कूलों को नोटिस दी गई और एक सप्ताह के अंदर स्कूल बंद करने का निर्देश दिया गया है।
शिक्षा क्षेत्र छपिया के खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक सह समंयवकों की टीम के साथ मंगलवार को छपिया क्षेत्र में गैर मान्यता के संचालित हो रहे पांच विद्यालयों में छापा मारा। छापे के दौरान विद्यालयों के संचालक मान्यता का प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
जिससे बीईओ ने पांचों विद्यालयों में ताला लगवा दिया है। बीईओ ने पांचों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी करके दोबारा गैर मान्यता के विद्यालयों का संचालन होता पाए जाने पर जुर्माना करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
खंड शिक्षा अधिकारी ओंकारनाथ वर्मा ने बताया कि मंगलवार को एबीआरसी टीम के साथ छपिया के बभनान क्षेत्र में प्राइवेट विद्यालयों की जांच की गयी। जिसमें लर्निंग पब्लिक स्कूल करनपुर, सनराइज पब्लिक स्कूल करनपुर, सरस्वती शिशु मन्दिर बभनान, मोमेंटम पब्लिक स्कूल करनपुर बभनान, दिशा पाब्लिक स्कूल करनपुर बभनान के पास मान्यता के कोई कागजात मौके पर नहीं मिले।
मौके पर विद्यालय को बंद कराया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल के संचालकों को दोबारा न संचालित करने की नोटिस रिसीव करा दी गई है। अगर बिना मान्यता के पुन: स्कूलों का संचालन किया जाता पाया गया तो एफआईआर दर्ज कराने तथा जुर्माना कराने जैसी कठोर कार्रवाई की जायेगी।
एबीएसए ने बताया कि आसपास के सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को इन स्कूलों के छात्रों के अभिभावकों से मिलकर सरकारी विद्यालयों मे दाखिला कराया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही करायें।
टीम में ब्लाक सहसमन्वयक हकीउल्लाह, गिरजेन्द्र सिंह, बलराम वर्मा, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष असगर अली, अनिलसिंह शामिल रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमाकांत वर्मा ने बताया कि बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। सभी स्कूलों को नोटिस दे दी गई है। अब केवल छपेमारी की जाएगी।