{"_id":"59fc96634f1c1bca678b9067","slug":"111509725795-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भगवान घनश्याम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भगवान घनश्याम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भगवान घनश्याम के नये भवन का लोकार्पण
मसकनवा/बभनान। भगवान घनश्याम की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर परिसर में भगवान के जन्मस्थान पर बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण शुक्रवार की शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया।
जिले के प्रभारी मंत्री समेत जिले के सांसद व विधायक इन उद्घाटन के निमित्त बने। 50 करोड़ की लागत से बने इस भव्य मंदिर पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान स्वामी नारायण के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। लोकार्पण के मौके पर देश व विदेश से बड़ी संख्या में आए स्वामी नारायण संप्रदाय के हजारों अनुयायी मौजूद रहे।
स्वामी नारायण संप्रदाय की स्थापना कर आम जन को मुक्ति का मार्ग दिखाने वाले भगवान घनश्याम की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय जन्मस्थान महोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन शुक्रवार को धार्मिक आयोजनों की भरमार रही।
विज्ञापन
भारी संख्या में हरिभक्तों ने मंदिर के सामने पवित्र नारायण सरोवर मे स्नान किया तथा सभा मंडप मे समूह महापूजा का आयोजन किया गया। नवनिर्मित भवन में चल रहे 51 कुंडीय विष्णु महायज्ञ में मुख्य यजमान विष्णु भाई कालीदास पटेल व आनंदी बेन ने यज्ञाचार्य शिवम शास्त्री व उपाचार्य तिवारी के साथ पूजन किया।
कलश पूजन, पृथ्वी पूजन, देव पूजन सहित अनेक संस्कार कराए गए। नूतन जन्मस्थान भवन के स्वर्ण मुख्य द्वार, स्वर्ण कलश, स्वर्ण ध्वज, दंड स्वर्ण सिंघासन व स्वर्ण सुकसैया का पूजन पूर्व आचार्य महराज तेजेन्द्र प्रसाद व भावी आचार्य 108 लालजी जी महाराज ने कराया ।
जन्मस्थान महोत्सव में शुक्रवार की शाम को जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद कीर्तवर्धन सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा,मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी व तरबगंज प्रेमनारायण पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान घनश्याम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा, ब्लाक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ला, अशोक सिंह, डॉ. ओ एन पाण्डेय समेत अन्य लोगों ने भगवान घनश्याम के दर्शन किए।
जन्मस्थान लोकार्पण के बाद आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में मौजूद हरिभक्तों को संबोधित करते हुए कथा वाचक स्वामी नारायण मुनि दास जी ने कहा कि भगवान घनश्याम महराज ने समाज मे व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के साथ ही लोगों को अहिंसा का मार्ग दिखाया।
जीव हिंसा, अंधविश्वास सतीप्रथा, भ्रूणहत्या जैसे गलत कार्यों का विरोध करते हुए उन्होंने लोगों को एकात्म मानववाद की शिक्षा दी। इस दौरान कथा पांडाल में मंदिर के महंत स्वामी वासुदेवानंद, स्वामी हरिस्वरूपानंद, यजमान लक्ष्मण जी भाई, राघवाणी, प्रेमजी केशरा, रप्तसिक भाई, पवित्रतानंद, रमेश भाई, माधवराम तिवारी, देवजी भाई पटेल, हरिभाई पटेल, तुलसी भाई पटेल, अभिमन्यु पटेल, शैलेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे ।