{"_id":"59a597854f1c1b1a278b462f","slug":"111504024453-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत
खोड़ारे। गौराचौकी-सादुल्लाहनगर मार्ग पर गाजीपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर बाद स्कूल से लौट रहे एक छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों ने पीछा करके चालक समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना खोड़ारे क्षेत्र के कोलई गरीब गांव के मजरे गोर्रा का रहने वाला मकसूद (15) गौराचौकी बाजार में स्थित गोविंद प्रसाद शुक्ल इंटर कालेज में 10वीं का छात्र था। वह मंगलवार की दोपहर बाद स्कूल से साइकिल से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में गौराचौकी-सादुल्लानगर मार्ग पर गाजीपुर गांव के पास सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उसे कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का पीछा करके लोगों ने चालक समेत उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष खोड़ारे पवन सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।