फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   103 trainee teachers explanation

103 प्रशिक्षु शिक्षकों से जवाब तलब

Thu, 16 Jul 2015 11:13 PM IST
बरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
बिना सूचना के प्रशिक्षण से नदारद 103 प्रशिक्षु शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। इन सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर नदारद रहने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की प्रशिक्षण अवधि काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य व बीएसए जय सिंह ने गुरुवार को बताया कि गत 15 जुलाई को जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु शिक्षकों के 90 दिवसीय प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में 262 प्रशिक्षु शिक्षकों का 90 दिवसीय सैद्धांतिक प्रशिक्षण ट्रेनर द्वारा दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डायट में 103 प्रशिक्षु शिक्षक बिना सूचना के नदारद पाए गए हैं। प्रशिक्षण से गायब सभी 103 प्रशिक्षु शिक्षकों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित प्रशिक्षु शिक्षक के प्रशिक्षण अवधि को काटने की चेतावनी दी गई है। डायट प्राचार्य ने बताया कि जिले के नौ ब्लॉक, एक नगर व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कुल 1433 प्रशिक्षु शिक्षकों का 90 दिवसीय सैंद्धांतिक प्रशिक्षण कराया जा रहा है। 90 दिन की अवधि पूरा करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों का एग्जाम कराया जाएगा। एग्जाम के बाद सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति नियमावली के तहत प्राथमिक स्कूलों में नई तैनाती दी जाएगी। डायट प्राचार्य ने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को 90 दिवसीय सैंद्धांतिक प्रशिक्षण ईमानदारी व निष्ठा के साथ पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed