{"_id":"5c72d56bbdec2256b8080830","slug":"101551029611-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होंगी अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होंगी अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शुरू होंगी अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
गोंडा। अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। शनिवार देर रात प्रवेश पत्र लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय पहुंचा तो रविवार की सुबह प्रवेश पत्र पाने के लिए छात्र-छात्राओं को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा।
छात्र-छात्राओं ने लंबी कतारों में लगकर प्रवेश पत्र हासिल किया तब उनके परीक्षा की राह आसान हुई।
सोमवार से राम मनोहर लोहिया अवध विद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। शहर में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय, रघुकुल महिला विद्यापीठ सहित तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
इसके अलावा जिले के अन्य महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की संख्या पर नजर डाले तो यह संख्या करीब 25 हजार से ऊपर है। तीन पालियों में होने वाली इन परीक्षार्थियों की परीक्षा शांति पूर्ण संम्पन्न कराने के लिए भले ही तैयारियों का दावा किया जा रहा हो लेकिन हकीकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार तक अवध विश्वविद्यालय से प्रवेशपत्र नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
इससे परीक्षार्थी असमंजस की स्थिति मे थे। शनिवार को जैसे ही पता चला कि प्रवेश पत्र आ गया है तो रविवार को परीक्षार्थयों की भीड़ महाविद्यालयों में जुटनी शुरू हो गई।
लंबी कतारों में लगे छात्र-छात्राओं ने काफी मशक्कत के बाद प्रवेश पत्र हासिल किया। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में प्रवेश पत्र वितरण के लिए 13 काउंटर बनाए गए थे जहां कतारों में लगे छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरित किया गया।
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पाली सुबह 7 बजे से 10 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 11:30 से 1:30 तक व तृतीय पाली की परीक्षा 3 से 6 बजे तक होगी ।
सोमवार को बीकॉम में अनिवार्य प्रथम पेपर तथा बीए में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी । बीएससी की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी।
इनसेट
ऑनलाइन भी निकाल सकते प्रवेशपत्र
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ.जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात में प्रवेश पत्र पहुंचने से वितरण में मशक्कत करना पड़ा लेकिन सबको प्रवेशपत्र दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण से किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र नहीं मिला हो तो वह आनलाइन प्रवेश पत्र निकाल सकता है जिसके आधार पर परीक्षा दिलाई जाएगी।
,