फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   चीनी मिल के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम का किया घेराव

चीनी मिल के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम का किया घेराव

Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम का किया घेराव
फोटो-बभनान (गोंडा)। बभनान शुगर मिल द्वारा गंदे पानी के बहाव को रोकने के आश्वासन के बाद भी कोई कदम न उठाए जाने पर गुरुवार को महारागौरा व बभनीखास के तमाम ग्रामीणों ने रमेश कुमार तिवारी व प्रधान अशोक कुमार के नेतृत्व में बभनान शुगर मिल के पास प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों की मांग पर पहुंचे उप जिलाधिकारी मनकापुर जेबी सिंह का भी उन्होंने घेराव किया। आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर दोपहर को सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि किसी सक्षम अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान किया जाए। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम मनकापुर जेबी सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मिल के अधिकारियों से उसे शीघ्र समाधान करने का आदेश दिया। ग्रामीण शिवजीत तिवारी, संतोष आदि ने एसडीएम को बताया कि उनकी फसलें गंदे पानी के बहाव के कारण खराब हो गई हैं। इस पर एसडीएम मनकापुर ने राजस्व कर्मियों को नुकसान हुई फसलों का जायजा लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि गंदे पानी से संबंधित जो शिकायत ग्रामीणों ने की है, मिल के अधिकारियों से बातचीत कर उसका भी समाधान किया जाएगा। जब तक नाली का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जाएगा। इस मौके पर सीओ मनकापुर शंकर प्रसाद, प्रभारी इंस्पेक्टर छपिया मनीष, चौकी इंचार्ज बभनान मनोज कुमार राव, चंद्रसेन वर्मा, शीतला प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed