फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मिट्टी की दीवार ढही, मलवे में दबकर मासूम चाचा-भतीजे की मौत

मिट्टी की दीवार ढही, मलवे में दबकर मासूम चाचा-भतीजे की मौत

Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की दीवार ढही, मलवे में दबकर मासूम चाचा-भतीजे की मौत
दीवार ढहने से दबकर चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन


खरगूपुर (गोंडा)। भंगहा गांव में छप्पर के घर की मिट्टी की कच्ची दीवार सोमवार की दोपहर अचानक ढह गई। जिसके मलबे के नीचे दबकर दो मासूम चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दो मासूमों की मौत से परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया।

थाना खरगूपुर क्षेत्र के भंगहा गांव के रहने वाले ननकऊ कुरील का बेटा विसराज कुरील (6) अपने भतीजे पुष्पेन्द्र कुमार कुरील (2) पुत्र लवधुज के साथ सोमवार की दोपहर अपने घर में खेल रहा था तभी उसके छप्पर के घर की मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई।
विज्ञापन


जिससे दोनों बच्चे मलबे के नीचे दब गए। दीवार ढहने पर परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोग दौड़ पड़े और मलवे का जल्दी से हटाया। मगर तब तक दोनों मासूमों की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। दोनों मासूमों की मौत से परिवार समेत गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग व रिश्तेदार परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से सूनी हो गई शांति देवी की गोद

भंगहा गांव में मिट्टी की दीवार ढहने से मलवे के नीचे दबकर हुई विसराज व पुष्पेन्द्र की मौत ने जहां परिवार के लोगों को हिला कर रख दिया। वहीं मां-बाप की इकलौती संतान पूष्पेन्द्र की मौत से उसकी मां शांति देवी की गोद सूनी हो गई।


मां शांती देवी और पिता लवधुज इकलौते बेटे की मौत से टूट गए। विसराज अपने चार भाईयों सबसे बड़े लवकुश, तरुण कुमार व निरंजन के बाद सबसे छोटा था। विसराज की मौत से उसकी मां कृष्णावती एवं पिता ननकऊ के साथ ही भाईयों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed