फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला शव

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला शव

Sun, 11 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला शव
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

भाई ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर गोंडा। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मल्लीपुर गांव के मजरे चुल्हवा की रहने वाली एक विवाहिता की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में विवाहिता के भाई ने अपनी बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोसटमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सके गा।

मोतीगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर माफी गांव के रामकुमार के मुताबिक उसकी बहन सुनीता वर्मा 28 की की शादी सात वर्ष पहले मनकापुर क्षेत्र के चुल्लहवा गांव के रहने वाले राजकुमार उर्फ राजू के साथ हुई थी। रामकुमार का कहना है कि सुनीता का रंग सांवला होने के कारण उसके ससुराल के लोग उसे ताना मारते थे और प्रताड़ित करते थे। इस अनबन के कारण वह शादी के एक साल बाद अपने मायके वापस आ गई और यही रहने लगी। छह माह पहले पंचायत के दबाव में सुनीता के ससुराल वाले उसे लेकर गए थे। रविवार को उसे सूचना मिली की सुनीता की मौत हो गई है। जब वह सुनीता के घर पहुंचा तो उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। रामकुमार ने सुनीता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मनकापुर कोतवाली के एसएसआई राहुल सिंह यादव ने बताया कि सुनीता के पति राजू की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में उन्हे कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed