{"_id":"5d9dda47d2897e3bc4d77bcc3097c3f6","slug":"gold-digging-on-what-they-got-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौंडिया खेड़ाः सोने की खुदाई में निकली खास चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौंडिया खेड़ाः सोने की खुदाई में निकली खास चीजें
अमर उजाला उन्नाव
Updated Mon, 21 Oct 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डौंडिया खेड़ा में राव राम बक्स सिंह के किले में खजाने की संभावना को देखते हुए पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम तीसरे दिन रविवार को 8.30 घंटे में सिर्फ 32 सेंटीमीटर ही खुदाई कर पाई।
विज्ञापन
खुदाई के लिए एएसआई टीम के नौ सदस्य और 12 मजदूर लगाए हैं। तीन दिनों में अब तक 102 सेंटीमीटर की ही खुदाई हो पाई है। तीसरे दिन लाहौरी ईंटें और मिट्टी के बर्तन मिले हैं।
विज्ञापन
संत शोभन सरकार ने राव राम बक्स सिंह के किले में 1000 टन स्वर्ण भंडार होने की सूचना दी थी। इसके बाद जीएसआई ने जांच की थी।
तस्वीरों में, सोने के खजाने की तलाश
विज्ञापन
इसमें धातु के संबंध में पॉजीटिव रिपोर्ट के बाद एएसआई की टीम ने जांच की और फिर खुदाई के लिए 18 अक्तूबर की तिथि मुकर्रर की।
एसडीएम बीघापुर विजय शंकर दुबे ने बताया कि 18 अक्तूबर को दोपहर बाद 12.20 बजे से खुदाई शुरू हुई। पहले दिन 15 सेंटीमीटर, दूसरे दिन 55 सेंटीमीटर और तीसरे दिन रविवार को 32 सेंटीमीटर खुदाई हुई है।
खुदाई में लाखौरी ईंटें और मिट्टी के टूटे ढक्कन की तरह के बर्तन मिले हैं। ईंटें 12वीं शताब्दी की बताई जा रही हैं। टीम के सदस्य इन्हें सफेद पाउडर से रंगकर अपने पास रख रहे हैं। इस संबंध में न तो एएसआई और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी बता रहा है।