फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gives birth to daughter is the reason of death

बेटियों को जन्म देना बना मौत का कारण!

Sat, 22 Mar 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 22 Mar 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
gives birth to daughter is the reason of death

एक तरफ बेटियों को बचाने की जद्दोजेहद पूरे देश भर में चल रही है। वहीं एक मां का बेटी को जन्म देना इतना महंगा पड़ गया कि उसने अपने बच्चों के साथ ट्रेन से कट कर जान दे दी।

विज्ञापन


तीन लड़कियों को जन्म देना सुदेश (35) के लिए अभिशाप बन गया। ससुराल वालों के तानों और उत्पीड़न से तंग आकर वह इतनी आहत हुई कि तीनों बेटियों के साथ शुक्रवार को उज्जैनी एक्सप्रेस के आगे कूद गई। बदकिस्मती से सुदेश और दो बेटियों की मौत हो गई। तीसरी बेटी जिला अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन


टपरी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को तीन बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला की पहचान नकुड़ क्षेत्र के भूरी बांस गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी सुदेश के रूप में हुई है। मां के साथ ट्रेन से कटी एक बेटी छोटी (6 माह) और दूसरी दीपाक्षी (11) थी।  जिला अस्पताल में भर्ती घायल बेटी का नाम राधिका (5) है। पति राकेश ट्रक ड्राइवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नागल क्षेत्र के खजूरवाला गांव निवासी मृतका के भाई मांगेराम और अन्य परिजनों ने समाचारपत्रों में खबर पढ़ने के बाद शवों की पहचान की। सुदेश की भाभी सुनीता का आरोप है कि पति और ससुराल वाले सुदेश को परेशान रखते थे। पति मारपीट करता था। सुदेश का दोष सिर्फ इतना था कि उसने तीन बच्चियों को जन्म दिया था। तीन लड़कियां होने पर उसे ताने दिए जाते थे। उन्हें तो लड़का चाहिए था।

ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर सुदेश कई बार मायके में रही, लेकिन इस बार तो उसने कोई खबर तक नहीं दी। भाभी सुनीता और परिवार की अन्य महिलाओं का आरोप है कि बृहस्पतिवार को सुदेश को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसने मायके आने के बजाए ये खौफनाक कदम उठा लिया। उधर, मृतका के लेबर कॉलोनी निवासी ननदोई बीर सिंह का कहना है कि सुदेश ससुराल से बिना बताए चली आई थी। पहले भी वह इस तरह मायके आ जाती थी।

कार्रवाई पर अड़े मायके वाले
मृतका सुदेश के मायके वाले पति और ससुरालियों पर कार्रवाई कराने पर अड़े हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने सुलह समझौते के प्रयास किए, लेकिन मायके वालों ने कहा कि सुदेश को इतना प्रताड़ित किया गया कि वह बेटियों के साथ आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने को मजबूर हो गई। वे लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।


मायके में किया अंतिम संस्कार
सहारनपुर। दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक चली वार्ता के बाद मृतका सुदेश और दोनों बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मायके वाले अंतिम संस्कार करने के लिए गांव खजूरवाला ले गए। उन्होंने ससुरालियों को शव सौंपने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed