फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   girlfriend do drama for marriage

''बसंती' ही बन गई 'वीरू', बोली...दे दूंगी जान'

Wed, 15 May 2013 01:40 PM IST
बाह(आगरा)/ब्यूरो
बाह(आगरा)/ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
girlfriend do drama for marriage

फिल्म ‘शोले’ में बसंती से शादी के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया था लेकिन आगरा जिले के एक गांव में तो ‘बसंती’ ही ‘वीरू’ बन गई। प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका छत से कूदकर जान देने पर अड़ गई।

विज्ञापन


दो घंटे तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद प्रेमी की मां की ‘हां’ करने के बाद ही प्रेमिका छत से नीचे उतरी।

यह घटना बाह के एक गांव का है। प्रेमी-प्रेमिका बालिग हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। प्रेमिका के परिजन शादी को तैयार थे, लेकिन प्रेमी की मां इसका विरोध कर रही थी।
विज्ञापन


इस पर प्रेमिका अपने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर छत पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह छत से जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

प्रेमिका ने ऐलान किया कि यदि प्रेमी की मां ने शादी के लिए हां नहीं की तो वह छत से कूदकर जान दे देगी। पहले गांव वालों ने युवती को समझाने की कोशिश की, फिर प्रेमी की मां पर शादी के लिए हां करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी की मां ने एक साल भर बाद शादी कराने को हां कर दी। तब कहीं जाकर प्रेमिका छत से उतरी और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


प्रेमी संग थाने भी जा चुकी है प्रेमिका
कुछ दिन पूर्व प्रेमिका अपने प्रेमी को साथ थाने पहुंची थी और पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया था। थाने पहुंचकर प्रेमी की मां ने प्रेमी युगल की पिटाई की थी। तब भी मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed