फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   girl molested in up

यूपी: छात्रा से छेड़छाड़ के बाद बवाल, फोर्स तैनात

Sat, 14 Sep 2013 08:00 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 14 Sep 2013 08:00 AM IST
विज्ञापन
girl molested in up
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के अतरौली कस्बे के मोहल्ला भानपाड़ा के पास शुक्रवार सुबह कॉलेज जा रही 11वीं की छात्रा को दो बाइकों पर सवार तीन लोगों ने खींचने की कोशिश की तो बवाल हो गया। गुस्साई पब्लिक ने एक आरोपी को पकड़ कर खूब पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद दो समुदायों में टकराव से हालात देख पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बाजार बंद कर तमाम हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पब्लिक पुलिस से भिड़ गई और हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ हंगामा दोपहर साढ़े तीन बजे तक जारी रहा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। कस्बे में तनावपूर्ण शांति है। एहतियातन वहां पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अतरौली निवासी छात्रा कस्बे के ही इंटर कॉलेज में कक्षा- 11 में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। भानपाड़ा के पास मनचले उससे मोबाइल नंबर मांगते हुए कमेंट करने लगे।

थोड़ा आगे चलने पर मनचलों ने उसे बाइक पर खींचकर ले जाने की कोशिश की तो छात्रा ने शोर मचा दिया। इस पर युवकों ने छात्रा को पीटना शुरू कर दिया। स्कूल जा रही अन्य छात्राएं भी वहां इकट्ठा हो गईं। शोर मचाने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। छात्रा की बात सुनकर लोगों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

डीएम-एसएसपी ने की लोगों से शांति की अपील

सुबह-सुबह शुरू हुआ बवाल शाम तक थम ही पाया था कि, कुछ देर बाद पब्लिक द्वारा पीटे गए आरोपी के मारे जाने की अफवाह फैल गई।
अतरौली से अलीगढ़ तक लोगों ने फोन घुमाना शुरू कर दिए। माहौल खराब होने की चिंता से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कोतवाल ने बताया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और वहां सुरक्षित हैं।

उधर दोपहर को डीएम राजीव रौतेला एसएसपी धर्मवीर यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में फोर्स के साथ मार्च किया और माइक से सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा पुलिसकर्मी बाइक और जीप से कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में मार्च करते रहे और अफसरों को पल पल की जानकारी देते रहे।

तनाव के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टी

घटना के बाद कस्बे में तनाव पैदा हो गया। बाजार बंद होते ही कस्बे के ज्यादातर स्कूलों की सुबह 10 बजे ही छुट्टी कर दी गई। परिजनों ने अपने बच्चों को घर तक पहुंचाया। साथ बाहर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के घर तक पहुंचने के लिए परिजन चिंतित रहे।

भीड़ नियंत्रण करने में प्रशासन के फूले हाथपांव
कस्बे में हंगामे की जानकारी मिलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी फैल गई। मौके पर पहुंचे एडीएम (प्रशासन) शत्रुघ्न सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ देवेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन के साथ भीड़ को नियंत्रित किया।

चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात

घटना के बाद तनाव को देखते हुए अतरौली, पालीमुकीमपुर, दादों, गंगीरी, छर्रा, बरला, हरदुआगंज, जवां से फोर्स बुला ली गई। साथ ही एक कंपनी पीएसी, स्वैट कंमांडो भी बुलाए गए। फोर्स को कस्बे के संवेदनशील इलाकों और मुख्य चौराहों पर तैनात कर दिया गया है।

आसपास के गांवों में भी रही दहशत
इस घटना के बाद आसपास के गांवों में अफवाह फैल गई कि कस्बे में दो समुदाय भिड़ गए हैं। इसे लेकर गांवों से भी लोग परिचितों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। झगड़े की संभावना को लेकर कस्बे के लोग दहशत में रहे। महिलाएं और बच्चे दिनभर घरों से नहीं निकले।


छात्रा के साथ हुई घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तनाव हो गया था फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कस्बे में शांति बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात है। अब कोई तनाव नहीं है।
- शत्रुघ्न सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed