{"_id":"9c4f28b8-7980-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"girl-eloped-before-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फेरों से पहले प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरों से पहले प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार
बारा(कौशाम्बी)/ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक युवती सात फेरे से पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह खुद तो गई ही, बहाना बनाकर घर में रखे नगदी और जेवरात भी ले भागी।
विज्ञापन
शनिवार शाम युवती के भागने की खबर लगते ही घरवालों के होश उड़ गए। पूरा परिवार रात भर उसकी खोजबीन में जुटा रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
रविवार को परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवक-युवती की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
दरअसल युवती का गांव के ही एक युवक से कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। वहीं, कुछ दिन पहले घर वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया।
मई में उसकी बारात आनी थी लेकिन वह शादी से इनकार करती रही। चर्चा है कि घर वालों के राजी नहीं होने पर शनिवार की शाम मौका पाते ही वह नगदी, जेवरात आदि लेकर प्रेमी के साथ भाग निकली।
विज्ञापन
खेत जाने के बहाने निकली युवती के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
रविवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक-युवती की तलाश में कई जगह दबिश भी दी, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा।