फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghosi Bypoll 2023 Deputy CM Brajesh Pathak lashed out at samajwadi party

Ghosi Bypoll 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सपा पर बरसे, बोले- गरीबों को सताने वाली है समाजवादी पार्टी

Mon, 28 Aug 2023 06:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 06:39 PM IST
सार

घोसी विधानसभा उपचुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, चुनावी सरगर्मियां बढ़ रहीं हैं। सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई मंत्री चुनाव मैदान में उतरे। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll 2023 Deputy CM Brajesh Pathak lashed out at samajwadi party
घोसी भाजपा केंद्रीय चुनावी कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी है। सोमवार को  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई मंत्री चुनाव मैदान में उतरे। भाजपा केंद्रीय चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे।

विज्ञापन


उन्होंने सपा को लूट खसोट, गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों की जमीन और दुकानों पर अवैध कब्जा करने वाली पार्टी करा दिया। कहा कि जब-जब सपा की सरकार बनती है तब यही होता है। दावा किया कि घोसी की जनता ने सपा प्रत्याशी को बुरी तरह से हराने का मन बना लिया है। सपा के शासन में दलित, व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं थे।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लहर चल रही

आज भाजपा के शासन में सबका साथ सबका विकास की बात होती है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की जीत से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को और मजबूती मिलेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि घोसी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लहर चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग के सक्रियता एवं समर्पण से चुनाव जीतने जा रही है। दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय का विश्वास भाजपा की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि घोसी का चुनाव अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध है। इस उपचुनाव में तो सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होने जा रही है। घोसी में मंत्रियों की उपस्थिति क्षेत्र के विकास का संदेश दे रही है। इस दौरान नगरीय मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार में विकास की गंगा बह रही है। सबको 18 घंटे बिजली मिल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण गुप्ता और संचालन अखिलेश तिवारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed