फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Zairin gathered on the sleeve, asked for vows

Ghazipur News: आस्ताने पर जुटे जायरीन, मांगी मन्नतें

Tue, 11 Apr 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Zairin gathered on the sleeve, asked for vows
क्षेत्र के ग्राम सभा मसऊदपुर में हजरत सैयद .ख्वाजा साहब का उर्स मंगलवार को अकीदत से मनाया गया। इस दौरान लोगो ने दरगाह पर हाजिरी लगाई और मन्नतें मांगी। शाम को आस्ताने पर इफ्तार में भी जायरीन शरीक हुए। उर्स कमेटी के अध्यक्ष शकीलउद्दीन अहमद ने बताया कि सुबह फ़जर की नमाज के बाद कुरान ख्वानी, जोहर की नमाज के बाद चादरपोशी और गुल पोशी का कार्यक्रम हुआ। परिसर में उर्स कमेटी द्वारा रमजान-उल-मुबारक के 19वें रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार से पहले सभी रोजेदारों ने मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। मौलाना एनामुद्दीन ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक महीना रहमतों एवं बरकतों से भरपूर है। इस प्रकार की इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि रमजान-उल-मुबारक को तीन अशरा (हिस्से) में बांटा गया है। पवित्र माह रमजान का पहला अशरा बरकतों का, दूसरा अशरा ग्यारहवीं रमजान से बीस रमजान तक मगफिरत का तथा 21वीं रमजान से तीस रमजान तक जहन्नुम से आजादी का है। आज से पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक का आखिरी अशरा जहन्नुम से आजादी का शुरू होने वाला है। इस मौके पर शकीलउद्दीन सिद्दीकी, नेहाल अहमद, रियाज अहमद, ताहिर हुसैन, रशीद अंसारी, दानिश अहमद, इब्राहिम अहमद, खरभू चौहान, विजय कश्यप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed