फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth was murdered in Ashnai, two accused arrested

आशनाई में हुई थी युवक की हत्या, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth was murdered in Ashnai, two accused arrested
जमानिया कोतवाली के खिजिरपुर अलीनगर में युवक की गला रेतकर हुई हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे में पर्दाफाश कर दो हत्यारोपियों को आलाकत्ल हथियार चाकू के साथ ताजपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। युवक की हत्या आशनाई में हुई थी। मृतक पड़ोस की एक युवती से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी रोहन पी बोत्रे पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जुलाई को खिजिरपुर अलीनगर गांव निवासी अफसर उर्फ टीपू (22) की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव सड़क के किनारे फेंक दिया था। इस मामले में मृतक के भाई असरफ की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों के बयान और छानबीन में प्रथमदृष्टया हत्या के पीछे आशनाई का मामला पाया। पुलिस और स्वाट टीम ने घटना स्थल से एकत्र साक्ष्य संकलन और मोबाइल नंबरों के छानबीन में पाया कि मृतक अफसर उर्फ टीपू करीब एक साल पहले से अपने पड़ोस की एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। इस बात को लेकर उस परिवार से मृतक का झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन

बीते 29 जुलाई को मृतक अफसर उर्फ टीपू ने मौका पाकर युवती से अपने प्यार का इजहार किया। इस बात की जानकारी युवती के भाइयों मेराज आलम और अरबाज को हुई। दोनों भाइयों ने टीपू की हत्या करने की योजना बनाई। घटना की रात हत्यारोपी मेराज ने टीपू को मोबाइल पर बात करते हुए मकान की छत से देख लिया और दूसरे भाई अरबाज को बताया। दोनों भाई घर के सामने वाले गलियारे में आये और मृतक असरफ उर्फ टीपू को दीवार से सटा कर गले पर चाकू से वार कर दिया। इससे मौके पर ही असरफ उर्फ टीपू गिर गया और अधिक खून बह जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों हत्यारोपियों को पुलिस टीम ने एक अगस्त की रात जमानिया कोतवाली के ताजपुर चट्टी से मुखबिर की सूचना पर धर-दबोचा। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि हत्यारोपी अरबाज और मेराज को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू और वारदात के समय पहने हुए कपड़े को बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जमानिया वंदना सिंह, उपनिरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल क्रान्ति सिंह पटेल, सुबाष यादव, शालिनी पाठक, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, हेडकांस्टेबल सुजीत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed