{"_id":"6307bd6693aed03c781434ec","slug":"youth-was-moaning-on-side-of-road-in-ghazipur-died-before-reaching-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सड़क के किनारे कराह रहा था खून से लथपथ युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सड़क के किनारे कराह रहा था खून से लथपथ युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Thu, 25 Aug 2022 11:50 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:50 PM IST
सार
गाजीपुर जिले के बरहपुर गांव के पास ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे एक लावारिस बाइक पर पड़ी। मौके पर पहुंचे तो एक युवक खून से लथपथ कराह रहा था। युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के बरहपुर गांव के पास स्थित सावित्री बालिका इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार रात करीब 10 बजे एक युवक खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तबतक देर हो गई थी। लाठी-डंडे से पीटकर एक युवक की हत्या की बात कही जा रही है। हत्या किन कारणों से हुई है, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव निवासी सत्यम (24) नंदगंज बाजार में किराये के मकान में रहता था। देर शाम बरहपुर गांव के ग्रामीण घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खड़े लावारिस एक बाइक पर पड़ी। राहगीर और ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो एक युवक खून से लथपथ कराह रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल अचेत अवस्था में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की हत्या किन कारणों से हुई है इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन