फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth killed in land dispute, four injured

भूमि विवाद में मारपीट युवक की मौत, चार घायल

Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in land dispute, four injured
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के धनेठा गांव में बुधवार को भूमि विवाद में एक हमलावर ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करके तीन भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर को भी गंभीर चोटें आईं और उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में एक पक्ष से दो लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। चारों घायलों का इलाज चल रहा है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अवधेश पासवान सुबह अपने खेत में मटर की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव ही राहुल राय (28) धारदार हथियार लेकर पहुंचा और अवधेश पासवान के पैर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। वह लहूलुहान होकर गिर गए। तभी खेत से लौट रहे उनके भाई हरेराम पासवान की नजर पड़ी। उन्होंने बीचबचाव करने की कोशिश को तो हमलावर ने उन पर भी प्रहार शुरू कर दिया। उसके पैर की हड्डी टूट गई। मारपीट की खबर सुनकर उनका तीसरा भाई त्रिलोकी पासवान पहुंचा और हमलावर से भिड़ गया। मारपीट में त्रिलोकी का भी सिर फट गया। राहुल के पिता जितेंद्र राय मौके पर पहुंचे और बीचबचाव करने लगे। तीनों भाइयों ने मिलकर राहुल की बुरी तरह पिटाई की।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा करीमुद्दीनपुर और मुहम्मदाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इधर घटना स्थल पर मुहम्मदाबाद सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने मौके पर जाकर जानकारी ली। पांचों घायलों को पहले गोड़उर पीएचसी ले जाया गया। वहां से डाक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करीमुद्दीनपुर और मुहम्मदाबाद थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राहुल राय की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। भांवरकोल के थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि अवधेश पासवान की पत्नी मुन्नी देवी ने जितेंद्र राय और राहुल राय के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है जबकि राहुल राय के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed