फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth killed in face-to-face bike collision, another injured

आमने-सामने बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 21 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in face-to-face bike collision, another injured
नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी चीनी मिल के पास शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर दुर्घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना के सौरी गांव निवासी अनिल यादव उर्फ पप्पू (48) बाइक से नंदगंज बाजार आ रहा था। सिहोरी चीनी मिल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अनिल यादव और दूसरा बाइक सवार तुरना गांव निवासी अनिल राम (32) घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल यादव उर्फ पप्पू को सिर में गंभीर चोट लगने से डॉक्टरों पर मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने अनिल राम को रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के कहा मृतक के छोटे भाई प्रमोद यादव ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed