फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth killed in car-bike head-on collision

Ghazipur News: कार-बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 09 May 2023 07:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in car-bike head-on collision
आठ मई को आया था गुजरात से , नौ को सड़क हादसे में गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के सामने कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार को बाइक और कार में आमने- सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कवलपट्टी गांव निवासी सूरज सरोज (26) बाइक से कासिमाबाद के शहबाजपुर गांव में निमंत्रण करने के लिए जा रहा था। शेखनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर उसने बाइक में पेट्रोल लिया और इसके बाद शाहबाजपुर गांव जा रहा था। जैसे ही वह मिर्जापुर गांव के सामने पहुंचा कासिमाबाद की ओर से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक बीते आठ मई को सुबह ही गुजरात से घर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां वह प्राइवेट नौकरी करता था। इधर युवक के मौत की जानकारी मिलते ही मां रीना देवी रोते- रोते अचेत हो जा रही थी। मृतक तीन भाई तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद सरवर ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

000000
इनसेट
बबुआ निमंत्रण पर गइल रहलन...ई का हो गईल
कासिमाबाद। जवान बेटे की मौत की खबर पाकर मां रीना देवी अपने दोनों छोटे बेटों नीरज और धीरज को गले लगा कर रोते हुए कह रही थी कि हमार बबुआ निमंत्रण पर गई रहलन ह, ई का हो गईल। अब कइसे जीयब ...सूरज की असमय मौत से उसके परिजनों के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। नीरज की मौत की खबर पाकर गांव के लोगों के साथ शुभचिंतकों की दरवाजे पर भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed