फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth jumps in Ganga to commit suicide

आत्महत्या के लिए युवक ने गंगा में लगाई छलांग

Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth jumps in Ganga to commit suicide
शहर कोतवाली के रजागंज पुलिस चौकी के पास हमीद सेतु से बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या के लिए गंगा में छलांग लगा दी। यह देख गंगा में नाव पर मौजूद मछुवारों ने मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराई। इधर जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों को पुलिस ने सुपुर्द कर दिया। हमीद सेतु पर दोपहर में वाहनों का आवागमन जारी था। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आया एक युवक बाइक खड़ाकर आत्महत्या करने के लिए गंगा में छलांग लगा दिया। यह देख राहगीर शोर मचाने लगे। इधर गंगा में अपने नाव पर बैठे मछुवारों की नजर जैसे ही डूब रहे युवक पर पड़ी। वह जाल के सहारे युवक को सकुशल पानी से बाहर निकाले और किनारे लाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल लाने के साथ उसके पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान मऊ जिले के सरायखलंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी रामशाह मद्देशिया ( 35) के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के बाइक को कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दी। इधर कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों को कागजी कार्रवाई के बाद सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि युवक किन कारणों से गंगा में छलांग लगाया था। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed