फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth injured in road accident dies, chaos

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, कोहराम

Thu, 31 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies, chaos
थाना क्षेत्र के देवकली गांव स्थित पुलिया के पास बुधवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

चौखड़िया ढेलवां गांव निवासी गौतम बिंद एवं विनोद साथ रहकर बोरिंग का काम करते हैं। शाम छह बजे ताजपुर से काम करके बाइक से घर आ रहे थे। तभी देवकली पुलिया के पास गलत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। बाइक पर पीछे बैठा विनोद बिंद (25) गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं गौतम बिंद (36) को हेलमेट लगाने से हल्की चोट आई। दूसरा बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को देवकली स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से डॉक्टरों ने घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के कारण विनोद बिंद की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। बिलख रही मां मीरा देवी को महिलाएं सांत्वना देकर शांत कराने में जुटी थीं। इस बारे में थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed