{"_id":"5e7267f88ebc3e6fa621796d","slug":"youth-dies-due-to-train-s-failure-ghazipur-news-vns5165513102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की जद में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की जद में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ गांव निवासी रामविलास राजभर का पुत्र दीनबंधु राजभर (26) चट्टी पर चाट की दुकान चलाता था। दुकान का सामान लेने के लिए दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन से दिलदारनगर जाने के लिए नगसर हाल्ट पर सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचा और ट्रेन के गेट पर खड़ा हो गया। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी, किसी कारणवश वह नीचे गिर गया और ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। रेलवे द्वारा मेमो मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन चीख-पुकार करने लगे। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। पत्नी लछमीना देवी रोते-बिलखते परिजनों संग थाना पहुंची। इस संबंध में थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया गया है।
विज्ञापन
बीते वर्ष हुआ था दीनबंधु का गवना
दीनबंधु की शादी डुमरावं थाना के खेवली बिहार निवासी लक्ष्मीना के साथ करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। बीते वर्ष गवना हुआ था। पिता रामविलास राजभर सतना मध्यप्रदेश में प्राइवेट कंपनी में काम करते है। बड़ा भाई दीनदयाल मजदूरी करता है। पति की मौत पर पत्नी लक्ष्मीना के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह बिलखते हुए यह कह रही था भगवान तू जीए का सहारा हमसे छीन लेहला। हमसे से कऊन अइसन गलती हो गयल कि एतना बड़ा सजा दे देहला। आज सबेरही से हमार मन घबरात रहल। हम उनके मना कइली कि आज मत जा, दुकान बंदें रहेदा, मगर हमार बात ना मनल अउर दुकान खातिर घर से निकल गइलन। दुकानों ना पहुंचलन, अउर हमको छोड़ते ई दुनिया से चल गइलन। उसकी इस व्यथा को सुन सांत्वना देने वालों के आंखों से भी आंसू बहने लग रहे थे।