फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies due to electric shock

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 11 Nov 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock
नंदगंज। थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में रविवार को खेत पर पिता के साथ काम करने गए पुत्र की एलटी तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कुसम्ही कला गांव निवासी अनुराग यादव (28) पिता कमला यादव के साथ खेत पर साफ-सफाई के लिए गए थे। इस दौरान खेत में गिरे एलटी तार को हटाते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। पिता कमला यादव ने सूखे कपड़े से एलटी तार से पुत्र को छुड़ाया और ग्रामीणों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव के लोगों की मृतक के दरवाजे पर भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। परिजनों को बिलखता देख गांव के लोगों की आंखें भर आईं। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों द्वारा कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed