{"_id":"5f11d8618ebc3e63e442f11b","slug":"youth-dies-after-drowning-in-ganga-body-recovered-ghazipur-news-vns5364054169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबकर युवक की मौत, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबकर युवक की मौत, शव बरामद
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध गांव स्थित गंगा तट पर शुक्रवार को मित्रों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। करीब साढ़े सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव बरामद कर पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्टेशन बाजार निवासी मन्नू जायसवाल (18) सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने मित्रों के साथ चक्काबांध गांव स्थित पंप कैनाल घाट पर गया था। वहां वह नहा रहा था कि गंगा की तेज धारा में बह गया। जान बचाने के लिए युवक बाहर निकले का प्रयास करता रहा है, लेकिन तैर नहीं पाने की स्थिति में वह डूब गया। इस दौरान उसके अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन फल नहीं हो पाए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही। इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी रोते-बिलखते गंगा घाट पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव करीब साढ़े सात घंटे बाद पानी से बाहर निकाला। कुछ देर बाद गंगा घाट पर पहुंचे पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इधर तहसीलदार आलोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए एवं शव बरामद होने के बाद वापस लौट गए। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
...
दो दिन पूर्व लापता वृद्धा का मिला शव
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के चौजा पुल के नीचे झाड़ी में दो दिन पूर्व लापता रेवरिया गांव निवासी गुलाबी देवी (70) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि गुलाबी देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर के पीछे ही नदी है और समझ न पाने से मंगई नदी डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।