फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   youth died in suspicious circumstances

Ghazipur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 01 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
youth died in suspicious circumstances
गाजीपुर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के गोंहदा काली मंदिर के पास बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इकलौते पुत्र के शव को देख परिजनों में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग उन्हें सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन करने के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गोंहदा गांव निवासी संजय उर्फ तेजू (32) किसी अन्य प्रांत में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पूर्व वह घर आया था। बुधवार की सुबह किसी काम से वह कहीं बाहर गया था। लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। इधर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। सुबह संजय के पिता हरिहर कु शवाहा सुबह शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उनका पुत्र सरहुला सिवान में गोंहदा काली मंदिर के पास खेत में अचेत पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वहां जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर सल्फास का पॉकेट पड़ा था। पिता ने बताया कि वह यहां कैसे पहुंचा उन्हें नहीं मालूम है। घटना की जानकारी होते ही पत्नी सुनीता, पुत्र सत्यम और माता-पिता के रोने- बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस घटना को लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष आनंद कुमार भारती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा। उसकी मौत किन कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
नाले में मिला राजमिस्त्री का शव, छानबीन जारी
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई तहसील मुख्य गेट के पास सड़क किनारे नाले में बुधवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव के निवासी दूधनाथ उर्फ धर्मपाल राजभर (60) के रूप में हुई। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या और हादसा की गुत्थी सुलझाने में जुट गई।
बुधवार की दोपहर तहसील सेवराई मुख्यालय पहुंचे लोगों द्वारा बाउंड्री से सटे नाले में औंधे मुंह एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे थे। इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।

शव नगसर थाना क्षेत्र के सरहुला गांव निवासी दूधनाथ का था। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। परिवारीजनों ने बताया की यह काम के सिलसिले में मनिया गए हुए थे। इस संबंध में गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या और हादसा के दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का मुख्य कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed