{"_id":"61b8cc2883570d109563f1e9","slug":"youth-died-in-road-accident-ghazipur-news-vns627914789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसियां यूनियन बैंक से 100 मीटर दूर पुलिया के पास अज्ञात वाहन के धक्के से मंगलवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत पर परिजन बिलखते रहे।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी अरविंद राजभर (22) बाइक से सोमवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने आया था और मंगलवार की सुबह बाइक से घर वापस लौट रहा था। उसिया यूनियन बैंक से 100 मीटर दूर दिलदारनगर-भदौरा मुख्य मार्ग स्थित पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। जब-तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव लेकर थाने आई और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। हादसे की सूचना मिली तो परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंच गए। पति का शव देखकर पत्नी वर्षा और मां तिलावती बिलख पडीं। लोगों ने दोनों को शांत कराया। अरविंद के एक पुत्र और एक पुत्री है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से मिली तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।