फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth beaten up on platform in Ghazipur video viral

Ghazipur News: प्लेटफॉर्म पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल; इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट को लेकर भिड़े थे खिलाड़ी

Fri, 20 Feb 2026 05:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Feb 2026 05:11 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपर जिले के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक के पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट को लेकर खिलाड़ियों के दो गुट में विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रेटफार्म पर ट्रेन रुकते ही युवक को उतारकर पीटा गया। 

विज्ञापन
Youth beaten up on platform in Ghazipur video viral
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार देर रात खिलाड़ियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही एक युवक को नीचे उतारकर प्लेटफॉर्म पर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। मामले की जांच में रेलवे पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


क्या है मामला
आरपीएफ मऊ के थानाध्यक्ष एके सिंह के अनुसार, दोनों पक्ष क्रिकेट खिलाड़ी बताए जा रहे हैं, जो गोरखपुर की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सारनाथ स्टेशन पार करने के बाद सीट को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि एक पक्ष ने मोबाइल से अपने अन्य साथियों को बुला लिया। रात करीब 11:37 बजे ट्रेन के दुल्लहपुर स्टेशन पहुंचते ही एक गुट के युवक दूसरे पक्ष के एक खिलाड़ी को बोगी से नीचे खींच लाए। प्लेटफॉर्म पर कई युवकों ने उसे पीटा। घायल युवक को उसके साथियों ने किसी तरह बचाकर दोबारा ट्रेन में बैठाया और गोरखपुर ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मारपीट का वीडियो ट्रेन की बोगी में सवार किसी यात्री ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरपीएफ थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed