{"_id":"666c4fa7a6ed74694609598c","slug":"young-man-waiting-for-the-train-fell-and-died-in-ghazipur-finding-the-dead-body-of-old-man-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दो की मौत: ट्रेन का इंतजार कर रहा युवक गिरा, चली गई जान, बगीचे में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दो की मौत: ट्रेन का इंतजार कर रहा युवक गिरा, चली गई जान, बगीचे में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी
Fri, 14 Jun 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 07:42 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर में विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम जखनिया जाने के लिए बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक की अचानक गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोग लू लगने से मौत होने की संभावना जता रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर बैठकर एक युवक ट्रेन का इंतजार कर रहा था। अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी औड़िहार जीआरपी को दी। इसी दौरान पहुंचे सादात डाककर्मी ने मृतक की शिनाख्त जौनपुर जनपद के मड़ही पतरही निवासी साबिर अंसारी (45) के रुप में की।
उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और पुत्री सादात नगर के वार्ड नंबर दस में ही किराए के मकान में रहते हैं, जो इन दिनों मुड़ियारी जखनिया स्थित रिश्तेदारी के यहां गए हुए थे। मृतक भी मुड़ियारी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था कि अचानक बेहोश होकर गिरा और मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए और शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। इधर पहुंची औड़िहार जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बगीचे में मिला अधेड़ का शव
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव के सामने बागीचे में गुरुवार की देर शाम एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के सामने बागीचे में एक अधेड़ को जमीन पर पड़ा देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखा तो पास में साइकिल खड़ी और पास एक बोरी रखी हुई है। देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। काफी देर बाद उसकी शिनाख्त मुहम्मदाबाद कोतवाली के जफरपुरा मुहल्ला के वार्ड नंबर 18 निवासी सरफुकुरैशी (55) के रूप में हुई।
ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि कड़ी धूप में सिवान में घुम घुम कर काम कर रहे थे। शायद कड़ी धूप लगने की वजह से उनकी मौत हो गई होगी। मृतक शादी- विवाह में खाना बनाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह बकरीद पर्व के लिए बकरी की खरीदारी करने के लिए असावर गांव गए हुए थे।
इस संबंध में करीमुद्दीपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।