फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   young man jumped into Ganga While talking on mobile from ramkarn setu ghazipur

Ghazipur: मोबाइल पर बात करते हुए युवक ने उफनाई गंगा में लगाई छलांग, मां और पत्नी को कूदने से लोगों ने रोका

Sat, 12 Aug 2023 07:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 07:00 PM IST
सार

चंदौली-गाजीपुर को जोड़ने वाले गंगा पर बने रामकरन सेतु से शनिवार को एक युवक मोबाइल से बात करते हुए नदी में कूद गया।  घटना से बदहवास युवक की पत्नी और मां ने भी गंगा में कूदने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन
young man jumped into Ganga While talking on mobile from ramkarn setu ghazipur
रामकरन सेतु से गंगा में कूदा युवक (फाइल)

विस्तार

चंदौली-गाजीपुर को जोड़ने वाले गंगा पर बने रामकरन सेतु से शनिवार को एक युवक मोबाइल से बात करते हुए नदी में कूद गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी नंबर के सहारे युवक की पहचान करने के साथ घटना की जानकारी परिजनों को दी। रोते- बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


घटना से बदहवास युवक की पत्नी और मां ने भी गंगा में कूदने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

तीन दिन पहले ही मुंबई से लौटा  युवक

चंदौली जनपद के बलुआ थाना के पलिया गांव निवासी कन्हैया यादव (36) मुंबई में रहकर काम करता था। वह तीन दिन पहले घर आया था। शनिवार दोपहर  वह स्कूटी लेकर रामकरन सेतु पहुंचा। रेलिंग के पास स्कूटी लगाकर किसी से मोबाइल पर बात करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोबाइल पर बात करते हुए युवक गंगा में कूद गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक राहगीर शोर मचाते और नदी के किनारे खड़े मल्लाह उसे बचाने का प्रयास करते, युवक गंगा की तेज धारा में समा चुका था। पुलिस की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मां कलावती और पत्नी संगीता भी गंगा में कूदने का प्रयास करने लगी, लेकिन लोगों ने रोक लिया। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। दोनों को समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। घटना का कारण साफ नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed