फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   young man hanged himself

युवक ने फंदे पर लटकर दी जान

Mon, 13 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
young man hanged himself
बरेसर थाना क्षेत्र के लोहवां गांव में सोमवार को आम के पेड़ की डाल से रस्सी का फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

लोहवां गांव निवासी जमालुद्दीन (35) निजी बोलेरो चलाकर जीवन यापन करता था। रविवार की रात में पति पत्नी सहित परिजन खाना पीना खाकर सोने चल गए थे। सुबह पत्नी जमालुद्दीन को चारपाई पर न देखकर घर के बाहर ढूंढने लगी। जब दरवाजे पर वह नहीं मिला तो पूनम गांव के आने जाने वाले लोगों से पति के बारे में पूछताछ करने लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने आम के पेड़ की टहनी के सहारे रस्सी के फंदे से लटके जमालुद्दीन को देखा तो शोर मचाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके में है। दूसरी पत्नी पूनम के साथ वह रहता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed