फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   young man drowned in the Ganges while taking a bath

नहाते समय युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी

Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
young man drowned in the Ganges while taking a bath
सेवराई। गहमर थानाक्षेत्र के नरवा घाट पर रविवार को नहाते समय एक युवक गंगा में डूब गया। पुलिस नाविकों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई, लेकिन समाचार दिए जाने तक सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

गहमर गांव के गोपाल राय पट्टी निवासी राहुल उपाध्याय (18) अपने मित्र के साथ गंगा में स्नान करने गया था। नरवा घाट पर स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख वहां नहा रहे अन्य लोग चिल्लाने लगे। जब-तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते युवक पानी में समा गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और युवक के परिजनों को दी। थोड़ी ही देर में परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था। इधर परिवार के लोगों के रोने-बिलखने से गंगा घाट का माहौल गमगीन हो गया था। ग्रामीण परिजनों को समझाने और शांत कराने में लगे रहे। घटना के बाद युवक के मुहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना पर तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। गंगा में जाल लगाकर भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed