फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   young man died while bathing Ganga river in Ghazipur

Ghazipur News: दाह संस्कार में गए युवक की मौत, गंगा स्नान के दौरान पत्थर से टकरा गया सिर; मचा कोहराम

Wed, 24 Apr 2024 10:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 10:07 PM IST
सार

Ghazipur News: घाट पर नहा रहे लोगों ने युवक को पानी में डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिए। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मृतक की मां तारा देवी और पिता राधेश्याम रोते बिलखते पहुंच गए। 

विज्ञापन
young man died while bathing Ganga river in Ghazipur
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जौहरगंज पावर हाउस के पास बुधवार की शाम नहाने के लिए नाव से एक युवक ने गंगा में छलांग दी। इस दौरान युवक का सिर पानी के अंदर पत्थर से जा टकराया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने करीब 15 मिनट बाद तलाश के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


मृतक गांव की एक महिला के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए जौहरगंज श्मशान घाट आया था। खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव की एक वृद्ध महिला का निधन हो गया था। गांव निवासी गोलू गोड़ (24) भी ग्रामीणों के साथ अंतिम संस्कार के लिए जौहरगंज घाट आया था।
विज्ञापन


दाह-संस्कार के बाद कुछ दूरी पर स्थित पावर हाउस के सामने लोग गंगा स्नान के लिए गए थे। वहां नाव पर युवक चढ़ गया और नहाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान उसका सिर पत्थर से  टकरा गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed