फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man commits suicide by jumping in front of train

Ghazipur News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Sun, 11 Feb 2024 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by jumping in front of train
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के नायकडीह हाल्ट के पास रविवार को एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से पहचान तो हो गई, लेकिन परिजनों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिखा।
विज्ञापन

सुबह गांव के लोग ट्रैक के पास टहल रहे थे। इस दौरान देखा कि मऊ से वाराणसी जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने एक युवक ने छलांग लगा दी। जब-तक लोग उसे बचाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचते, ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्से में बंट गया था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी होते ही बहलोलपुर चौकी प्रभारी जयदीप पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव की शिनाख्त में जुट गए। मृतक के आधार कार्ड के अनुसार उसकी शिनाख्त संजय यादव (42) पुत्र केदार यादव निवासी 1190 जय जवान चौक, तेलीबांधा रायपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। आधार कार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला कि यह युवक वहां भी किराये के मकान में रहता था, लेकिन उसका पैतृक घर कहां है यह पता नहीं चल सका। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की शिनाख्त तो आधार कार्ड से हो गई। छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क किया गया। बावजूद पैतृक गांव का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed