फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man and teenager jumped in the Ganges, the sailors saved

गंगा में युवक एवं किशोरी ने लगाई छलांग, बचाया

Sun, 29 Aug 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Young man and teenager jumped in the Ganges, the sailors saved
लोगों से माफी मांगता जमानिया-धरम्मरपुर सेतु से गंगा नदी में छलांग लगाने के बाद बचाया गया युवक। - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के पक्का सेतु से रविवार को एक युवक और किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद मल्लाहों ने दोनों को बचा लिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने उपचार के बाद दोनों को चेतावनी देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

जमानिया क्षेत्र के एक गांव का युवक और गांव की किशोरी के साथ बगैर घरवालों को कुछ बताए हेतिमपुर गांव स्थित जमानिया- धरम्मरपुर को जोड़ने वाले नवनिर्मित सेतु पर पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे का हाथ किशोरी के दुपट्टा से बांधा और सेतु से गंगा में छलांग लगा दी। सेतु पर मौजूद लोगों ने शोर किया। मौके पर पहुंचे मल्लाहों ने युवक और किशोरी को बचा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अधिक पानी पीने के कारण किशोरी अचेत हो गई थी जबकि युवक ठीक था। स्थानीय लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। घटना की सूचना पर परिजन और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। डॉ. रुद्रकांत सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि किशोरी ठीक है। पुलिस ने युवक और किशोरी का नाम पता दर्ज कर दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया। पूरे दिन यह घटना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed